ग्रेटर नोएडा में 5 सफाई कर्मी सस्पेंड

अमर सैनी

नोएडा। गौतमबुद्धनगर में जिला प्रशासन ने काम में लापरवाही बरतने वाले सफाई कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। 5 सफाई कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इन लोगों के द्वारा मौके पर जाकर सफाई नहीं की जा रही थी। गांव के कुछ लोगों के द्वारा इसको लेकर शिकायत की गई।
गौतमबुद्धनगर के जिला विकास अधिकारी जनार्दन सिंह ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल से जेवर विकासखंड के चचुरा गांव के कुछ सफाई कर्मियों की शिकायत मिली थी। जिसमें बताया गया था कि यह सफाई कर्मी अपना फोटो अपलोड करने के बाद कोई भी कार्य नहीं करते हैं। यह सुबह के समय मौके पर आते हैं और एक सेल्फी मौके से लेते और उसके बाद उनके द्वारा किसी भी तरह की सफाई नहीं की जाती।शिकायतकर्ता ने बताया कि गांव में चारों तरफ गंदगी फैली हुई। वहीं अधिकारियों ने जेवर विकास खंड के मॉडलपुर गांव का अचानक निरीक्षण किया गया। इस दौरान भी वहां पर कार्य में काफी लापरवाही मिली। पता चला की सफाई कर्मी सफाई नहीं कर रहे हैं। मॉडलपुर गांव में भी दो सफाई कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। इस तरह गौतमबुद्ध नगर में कुल 5 सफाई कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img