Noida Crime: नोएडा के सेक्टर 53 में मकान मालिक पर जिम संचालक का हमला

नोएडा के सेक्टर 53 में मकान मालिक पर जिम संचालक का हमला

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के सेक्टर 53 में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। मकान मालिक सुनील चौहान को जिम संचालक ने लोहे की रॉड से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमला इतना हिंसक था कि आरोपी ने पहले रॉड से सिर पर वार किया और फिर लात-घूंसे मारकर मकान मालिक को बुरी तरह घायल कर दिया। हमलावर जिम सेक्टर 53 में सुनील चौहान के मकान में किराए पर चलाते हैं। मकान मालिक ने जब जिम का किराया मांगा, तो आरोपी ने धमकी दी कि न तो किराया देंगे और न ही मकान खाली करेंगे। मकान मालिक ने जिम में ताला लगाने की कोशिश की, जिसके बाद आरोपी ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। नोएडा थाना 24 क्षेत्र की पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img