Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: दिवाली पर 305 बसें लगाएंगी लखनऊ का 1 हजार से अधिक चक्कर, यात्रियों को घर पहुंचने में होगी सहूलियत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: दिवाली पर 305 बसें लगाएंगी लखनऊ का 1 हजार से अधिक चक्कर, यात्रियों को घर पहुंचने में होगी सहूलियत
दिवाली पर यात्रियों को बसों की कमी का सामना न करना पड़े, इसके लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।दिवाली पर यात्रियों को बसों की कमी का सामना न करना पड़े, इसके लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. 16 अक्टूबर से त्योहारी विशेष सेवा शुरू की जाएगी, जिसमें दोनों डिपो से कुल 305 बसों के जरिए 1000 से अधिक फेरे लगाए जाएंगे. यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लखनऊ सहित कई प्रमुख शहरों के लिए अतिरिक्त सेवाएं संचालित की जाएंगी. अधिकारियों ने यात्रियों से ऑनलाइन टिकट बुकिंग की अपील की है.

नोएडा डिपो में 188 बसें, ग्रेटर नोएडा डिपो में 117 बसें वर्तमान में मौजूद है. सभी बसें साधारण और सीएनजी ईंधन पर आधारित हैं. दोनों डिपो से आगरा, मथुरा, एटा, कासगंज, बरेली, लखनऊ, हरिद्वार, देहरादून, हल्द्वानी, मेरठ, बिजनौर, नजीबाबाद सहित दर्जनों शहरों के लिए सेवाएं संचालित होती हैं. 16 अक्टूबर से शुरू होगी अतिरिक्त फेरे वाली सेवा. कुल 305 बसों से 1000़ फेरे लगाए जाएंगे. लखनऊ के लिए अतिरिक्त सेवाएं विशेष रूप से बढ़ाई जाएंगी. गोरखपुर, आगरा, मथुरा, लखनऊ आदि के लिए वातानुकूलित बसें अन्य डिपो से नोएडा होकर गुजरेंगी.

चालक-परिचालकों की छुट्टियां रहेंगी निरस्त

त्योहारी सीजन में बस संचालन में कोई बाधा न आए, इसके लिए नोएडा व ग्रेटर नोएडा डिपो के सभी चालकों, परिचालकों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी जाएंगी. आपात स्थिति में ही अवकाश की अनुमति दी जाएगी.

ऑनलाइन बुकिंग से मिलेगी राहत

यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वह बस अड्डे पर लंबी कतारों से बचने के लिए ऑनलाइन बुकिंग का लाभ उठाएं. उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है.

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें