Sports Complex Noida: स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मैदान में हॉकी स्टेडियम के खिलाफ कोर्ट जाएंगे निवासी

Sports Complex Noida: स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मैदान में हॉकी स्टेडियम के खिलाफ कोर्ट जाएंगे निवासी

नोएडा। सेक्टर-37 स्थित जोनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मैदान में प्रस्तावित हॉकी स्टेडियम के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों, खिलाड़ियों और सेक्टरवासियों का आंदोलन तेज हो गया है। अब विरोध कर रहे लोगों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका (पीआईएल) दायर करने की तैयारी शुरू कर दी है। पिछले सप्ताह जेवर विधायक और प्राधिकरण के सीईओ की मौजूदगी में हॉकी स्टेडियम का शिलान्यास किया गया था।

रविवार को मैदान परिसर में आयोजित विरोध प्रदर्शन में करीब 200 स्थानीय निवासी, खिलाड़ी, बच्चे, युवा, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने मैदान में पोस्टर और सूचना बोर्ड लगाकर अपनी मांगों को सार्वजनिक किया तथा खेल मैदान को यथावत बनाए रखने की अपील की।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सतेंद्र नागर ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा हटाए गए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बोर्ड को साफ कर दोबारा स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि मैदान को बचाने के लिए आंदोलन अब निर्णायक चरण में पहुंच चुका है और जल्द ही हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल की जाएगी।

मुकेश बिधूड़ी ने कहा कि जब तक इस मामले का समाधान नहीं हो जाता, तब तक खेल मैदान के स्वरूप में किसी भी प्रकार का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं, विपुल उपाध्याय ने आरोप लगाया कि कुछ स्वार्थी तत्वों के प्रभाव में आकर मैदान की मूल उपयोगिता बदलने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने प्राधिकरण से आम जनता और खिलाड़ियों की राय को प्राथमिकता देने तथा हॉकी स्टेडियम के लिए वैकल्पिक स्थान तलाशने की मांग की। प्रदर्शन में रविंद्र रावत, इंद्राज सिंह, नारायण तोंगड़, सुजीत तिवारी, राजकुमार सोलंकी, अधिवक्ता मिंटू भाटी, अमित गोयल, वीरेंद्र नागर और आशीष सोनटके सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img