Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

कलेक्ट्रेट पर आप का प्रदर्शन

कलेक्ट्रेट पर आप का प्रदर्शन
प्रदेश में 27 हजार सरकारी स्कूल बंद करने की चर्चा को लेकर आम आदमी पार्टी ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया।

अमर सैनी

नोएडा। प्रदेश में 27 हजार सरकारी स्कूल बंद करने की चर्चा को लेकर आम आदमी पार्टी ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। सूरजपुर जिला कलेक्ट्रेट पर यह विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष राकेश अवाना के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया, जिन्होंने सरकार की इस शिक्षा विरोधी नीति पर गहरा रोष व्यक्त किया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष राकेश अवाना ने कहा कि यह फैसला सिर्फ शिक्षा पर हमला नहीं है, बल्कि हमारे समाज के सबसे कमजोर वर्ग के अधिकारों पर बड़ा प्रहार है। 27 हजार स्कूलों को बंद करने का फैसला बच्चों के भविष्य को अंधकार में धकेलने जैसा है। यह कदम दर्शाता है कि सरकार को गरीबों की शिक्षा से कोई लेना-देना नहीं है। हम इस लड़ाई को जन-जन तक ले जाएंगे और सरकार को इस अन्यायपूर्ण फैसले को तुरंत वापस लेने के लिए मजबूर करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले 2020 में भी 26 हजार सरकारी स्कूल बंद किए गए थे। अब फिर से बड़ी संख्या में स्कूलों को बंद करने की योजना बनाई जा रही है। यह सिर्फ सरकारी शिक्षा व्यवस्था को खत्म करने की साजिश है ताकि निजी स्कूलों को बढ़ावा दिया जा सके। आप इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार है, चाहे उसकी आर्थिक स्थिति कुछ भी हो। प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। इस मौके पर आप के महासचिव कैलाश शर्मा और किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कमांडो आदि मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *