Uttar Pradesh : बुलंदशहर में शिक्षामित्र सम्मान समारोह, राज्यमंत्री ने वितरित किए प्रतीकात्मक चेक

Bulandshahar News (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में मंगलवार को विकास भवन सभागार में ‘शिक्षामित्र सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण’ समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार/राज्यमंत्री) डॉ. सोमेंद्र तोमर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में गोरखपुर स्थित बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन को जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में उपस्थित शिक्षामित्रों ने देखा।

मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षामित्रों का मानदेय दस हजार रुपए से बढ़ाकर अठारह हजार रुपए प्रतिमाह किए जाने के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि यह वृद्धि एक अप्रैल 2026 से लागू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्र प्रदेश की बुनियादी शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ हैं और सरकार उनके हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। समारोह के दौरान कुछ शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय के प्रतीकात्मक चेक भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी कुमार हर्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया, मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल सहित क्षेत्रीय विधायक अनिल शर्मा, लक्ष्मी राज सिंह, देवेंद्र सिंह लोधी और चंद्रपाल सिंह भी मौजूद रहे।

इस दौरान मंत्री ने स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था को पोस्टपेड में बदलने का निर्णय लिया है, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह फैसला मुख्यमंत्री द्वारा गठित जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है और सरकार का उद्देश्य बिजली व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जनहितकारी बनाना है।

डॉ. तोमर ने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार बिजली व्यवस्था को मजबूत करने और उपभोक्ताओं को बेहतर व निर्बाध सेवाएं देने के लिए लगातार प्रयासरत है। समारोह में उन्होंने शिक्षामित्रों के योगदान की सराहना करते हुए उनके सम्मान और कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img