Noida: पॉश सेक्टर 18 मार्केट में फूड विभाग का बड़ा एक्शन महंगे दामों पर परोसा जा रहा था घटिया खाना

Noida: पॉश सेक्टर 18 मार्केट में फूड विभाग का बड़ा एक्शन महंगे दामों पर परोसा जा रहा था घटिया खाना

नोएडा के सबसे पॉश और व्यस्त माने जाने वाले सेक्टर 18 मार्केट में फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है जिसने खाने-पीने के शौकीनों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक साथ कई रेस्टोरेंट, फूड कोर्ट और स्टॉल्स पर औचक छापेमारी की। जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि महंगे दामों पर ग्राहकों को जो खाना परोसा जा रहा था, वह न सिर्फ गुणवत्ता में घटिया था बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी खतरनाक हो सकता था। कई प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई के बुनियादी मानकों की अनदेखी की जा रही थी, जिससे फूड सेफ्टी नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ती नजर आईं। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे सेक्टर 18 मार्केट में हड़कंप मच गया।

छापेमारी के दौरान कुल 27 दुकानों और फूड प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जिनमें से कई जगहों पर गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। किचन एरिया में गंदगी, खाद्य सामग्री का गलत भंडारण, वेज और नॉनवेज आइटम को एक साथ रखना और खराब व संदिग्ध खाद्य सामग्री का इस्तेमाल सामने आया। गौतमबुद्ध नगर के खाद्य अधिकारी सैयद इबादुल्ला ने बताया कि दोषी पाए गए सभी प्रतिष्ठानों पर कड़ी कार्रवाई की गई है और कुल तीन करोड़ 28 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

नियमों का उल्लंघन करने वाली दुकानों को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया है और तय समय सीमा में सुधार नहीं होने पर उनके लाइसेंस रद्द किए जाएंगे। फूड विभाग ने साफ कहा है कि ग्राहकों की सेहत से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी इस तरह के सघन अभियान जारी रहेंगे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img