दिल्लीभारतराज्यराज्यहरियाणा

कांग्रेस झूठ बोलकर लोगों को भ्रमित करने वाली पार्टी है : नायब सैनी

- अरविंद केजरीवाल ने जिसे गुरू माना उसे ही धोखा दिया : सीएम सैनी

रिपोर्ट :कोमल रमोला
पंचकूला, 10 अगस्त। आम पार्टी पार्टी की दिल्ली सरकार में मंत्री रहे संदीप वाल्मिक ने कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को पंचकूला स्थित पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में भाजपा ज्वाइन की। आम आदमी पार्टी से ही डा. बुध प्रताप तपोभूमि महाबोधि पीठ रोहतक और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रवि सोनू कुंडली ने भी भाजपा का दामन थामा है। मुख्यमंत्री सैनी ने सभी नए साथियों का पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा में स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संदीप वाल्मिकी कुछ रोज पहले मिले थे और उन्होंने भाजपा में शामिल होने की इच्छा जाहिर की थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी में कड़ी मेहनत करने के बाद भी मान सम्मान नहीं मिलने से संदीप वाल्मिकी काफी दुखी और परेशान थे। इसी तरह आम आदमी पार्टी को झाड़ू का निशान देने वाले हमारे महान संत जो बुद्ध प्रताप का तपस्वी जीवन उनका आम आदमी पार्टी ने अपमान किया है। बुद्ध प्रताप ने समाज को नई राह दिखाने के लिए आम आदमी पार्टी में काफी काम किया लेकिन उन्हें भी आम आदमी पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए श्री सैनी ने कहा कि केजरीवाल ने जिसे गुरू माना उसे ही धोखा दिया है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अरविंद केजरीवाल को घेरते हुए कहा कि केजरीवाल बहुत शॉर्प व्यक्ति है। खुद को कट्टर ईमानदार बताते हैं और अपने बच्चो के सिर पर हाथ रखकर झूठी कसम भी खाते हैं। अरविंद केजरीवाल बोलते थे कि कांग्रेस से कोई समझौता नहीं होगा, लेकिन लोकसभा चुनाव में समझौता करके बच्चों के सिर पर हाथ रखकर खाई गई कसम को भी झूठला दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनिया गांधी को पानी पी-पी कर कोसने वाले केजरीवाल ने भी भ्रष्टाचार की सभी हदें पार कर दी।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं एक गरीब परिवार का बेटा और आम कार्यकर्ता हूं। भाजपा ने पहले अध्यक्ष बनाया और अब मुख्यमंत्री बना दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री पद तक पहुंचते हैं।

कांग्रेस को घेरते हुए नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलती है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने मतदाताओं को भ्रम और झूठ के जाल में फंसाने का काम किया। कांग्रेस ने संविधान को खतरा और आरक्षण खत्म करने की बात कहकर लोगों को गुमराह किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष की पार्टियों ने प्रधानमंत्री मोदी को रोकने के लिए खूब षड़यंत्र किए, लेकिन देश और प्रदेश की जनता ने तीसरी बार पीएम मोदी को देश की कमान सौंपी। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए नायब सैनी ने कहा कि राहुल गांधी को अपने देश की संस्कृति और संस्कार का भी ज्ञान नहीं है।

नायब सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने बाबा भीम राव अंबेडकर का सम्मान किया है। मोदी सरकार ने बाबा साहब के पांच स्थलों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया है। मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियां भी गिनवाई और कहा कि हमारी सरकार गरीब कल्याण के लिए काम कर रही है। भाजपा सरकार में गरीब व्यक्ति मजबूत हो रहा है।
वहीं भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री संदीप वाल्मिकी जो की मूलतःसरग्थल सोनीपत से हैं ने कहा कि हमें पीएम मोदी के नेतृत्व पर गर्व है। मोदी के नेतृत्व में देश विकसित होने की रात पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने परिवारवाद की राजनीति खत्म की है। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली छोड़कर वापस हरियाणा आया हूं। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा में कार्यकर्ता बनकर आया हूंँ और आजीवन भाजपा में रहकर समाज की सेवा करूंगा। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया महामंत्री वारिंद्र राणा हरीश सैनी, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख नवीन गर्ग भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players