Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Greater Noida Roads Repair: सेक्टरों की सड़कों के गड्ढे भरने की तैयारी, बारिश से पहले होगा काम पूरा

Noida NCR News in Hindi

Greater Noida Roads Repair: सेक्टरों की सड़कों के गड्ढे भरने की तैयारी, बारिश से पहले होगा काम पूरा

ग्रेटर नोएडा में खराब सड़कों और गड्ढों से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। प्राधिकरण ने शहर की मुख्य सड़कों और सेक्टरों के अंदर की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए व्यापक योजना तैयार कर ली है। इसके तहत पैच रिपेयरिंग कार्य के लिए निविदा जारी कर दी गई है और लक्ष्य रखा गया है कि बारिश से पहले सभी जरूरी मरम्मत कार्य पूरे कर लिए जाएं।

शहर के अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा जैसे प्रमुख सेक्टरों में लंबे समय से सड़कों की स्थिति खराब बनी हुई है। कई जगहों पर सड़कें उखड़ चुकी हैं और गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बारिश के दौरान जलभराव होने से यह समस्या और गंभीर हो जाती है और हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है।

स्थानीय आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों द्वारा बार-बार शिकायत किए जाने के बाद प्राधिकरण ने इस दिशा में कदम उठाया है। योजना के तहत ग्रेटर नोएडा के वर्क सर्किल-4, 5, 6 और 7 में आने वाले सभी प्रमुख सेक्टरों और आसपास के गांवों की सड़कों की मरम्मत की जाएगी। इस परियोजना पर करीब 1.65 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे टूटी और जर्जर सड़कों को ठीक किया जाएगा।

इसके अलावा सेक्टर नॉलेज पार्क-1 की आंतरिक सड़कों की हालत सुधारने के लिए अलग से कार्य किया जाएगा। यहां सड़कों को दुरुस्त कर बेहतर बनाया जाएगा, ताकि क्षेत्र में स्थित शिक्षण संस्थानों में आने-जाने वाले हजारों छात्र-छात्राओं और अन्य लोगों को सुविधा मिल सके। इस कार्य के लिए करीब 70 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

प्राधिकरण ने यह भी तय किया है कि जिन सड़कों की स्थिति बहुत ज्यादा खराब है, वहां केवल पैच रिपेयरिंग ही नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर पुनर्निर्माण का कार्य भी किया जाएगा। इसके साथ ही सेक्टर पाई-1 में किफायती आवासों के परिसर की सड़कों की मरम्मत भी योजना में शामिल है।

महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह के अनुसार, सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। सर्वेक्षण पूरा कर निविदा जारी कर दी गई है और प्राथमिकता के आधार पर काम कराया जाएगा। उनका कहना है कि इस पहल से शहर में आवागमन सुगम होगा और दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी।

इस योजना के लागू होने के बाद ग्रेटर नोएडा की सड़कों की स्थिति में सुधार आने की उम्मीद है, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और शहर का इंफ्रास्ट्रक्चर भी मजबूत होगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें