Noida Traffic Fine: सात महीनों में 13,653 वाहनों का चालान, 2,256 वाहनों जब्त, परिवहन विभाग ने वसूला 5.65 करोड़

Noida Traffic Fine: सात महीनों में 13,653 वाहनों का चालान, 2,256 वाहनों जब्त, परिवहन विभाग ने वसूला 5.65 करोड़

नोएडा। जिलेभर में पिछले सात महीनों में बिना फिटनेस और नियमों का उल्लंघन करने वाले 13,653 वाहनों पर परिवहन विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। इसी दौरान 2,256 वाहनों को जब्त किया गया और कुल 5.65 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया।

परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार 18 अक्टूबर से ग्रेप 2 लागू होने के बाद प्रवर्तन टीमों ने जिले में विभिन्न स्थानों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया। इसी अभियान के दौरान 1,300 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई हुई। इनमें से 899 वाहनों का चालान किया गया और 401 वाहनों को जब्त कर लिया गया। इस एक दिन की कार्रवाई में विभाग ने 22.50 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया।

अधिकारियों का कहना है कि कई वाहन मालिक बार-बार चेतावनी मिलने के बावजूद अपनी पुरानी और बिना फिटनेस वाली गाड़ियों को सड़क पर चला रहे हैं। ऐसे वाहन सामान्य वाहनों की तुलना में ज्यादा धुआं छोड़ते हैं और शहर की हवा को जहरीला बनाते हैं। इसी वजह से परिवहन विभाग ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया।

परिवहन विभाग का कहना है कि केवल ग्रेप लागू होने के बाद ही नहीं, बल्कि अप्रैल से अक्टूबर तक पिछले सात महीनों में भी निगरानी लगातार जारी रही। विभाग ने वाहन मालिकों को चेतावनी दी है कि वे नियमों का पालन करें और समय पर अपने वाहनों की फिटनेस सुनिश्चित करें, अन्यथा टीम द्वारा ठोस कार्रवाई की जाएगी।

आरटीओ प्रवर्तन गौतमबुद्ध नगर उदित नारायण पांडेय ने कहा, “नियमों के अनुरूप वाहनों का संचालन करें और समय से फिटनेस कराएं। अन्यथा विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img