Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश : संस्कार युक्त शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव- सूबेदार जगदीश सिंह चौहान

Hapur News : जनपद हापुड़ में बहादुरगढ़ स्थित महाराजा अग्रसेन सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूबेदार जगदीश सिंह चौहान ने उपस्थित बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों की भी अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि बच्चों को मोबाइल से दूर रखते हुए खेल-खेल में अंकगणित, शारीरिक विज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी का ज्ञान कराना चाहिए। इस प्रकार की शिक्षा पद्धति को देशभर के हजारों शिशु मंदिरों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि छोटे-छोटे बच्चे भी उपस्थिति में प्रथम स्थान प्राप्त कर रहे हैं। कड़ाके की ठंड में भी बच्चों का विद्यालय आना न केवल उनकी बल्कि उनके परिवार की तपस्या को दर्शाता है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूकता को प्रदर्शित करता है। उन्होंने अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को विद्यालय से जोड़ने की अपील की।

कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वालों में कक्षा अरुण की भूमि, कक्षा उदय के देव, कक्षा प्रभात के चिंटू, कक्षा प्रथम की दीपांशी, कक्षा द्वितीय के अथर्व भूषण, कक्षा तृतीय की परिधि, कक्षा चतुर्थ की अवनी और कक्षा पंचम की इशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

द्वितीय स्थान पर कक्षा अरुण के वरुण, कक्षा उदय की महक, कक्षा प्रभात की उपासना, कक्षा प्रथम के पुनीत, कक्षा द्वितीय के कार्तिक, कक्षा तृतीय के अंशु, कक्षा चतुर्थ की झलक और कक्षा पंचम के इशांत रहे। तृतीय स्थान पर कक्षा अरुण के होपेंद्र, कक्षा उदय की पलक, कक्षा प्रभात की वंशिका, कक्षा प्रथम के उज्जैन, कक्षा द्वितीय की नंदिनी, कक्षा तृतीय के हरीश, कक्षा चतुर्थ की तन्वी और कक्षा पंचम के विमल रहे।

सर्वाधिक अंक श्रेणी में कक्षा उदय के देव, कक्षा द्वितीय के अथर्व और कक्षा तृतीय की परिधि ने विशेष स्थान प्राप्त किया। वेशभूषा प्रतियोगिता में सुहानी प्रथम, आलिया द्वितीय और यातिका तृतीय रहीं। सुलेख प्रतियोगिता में कक्षा चतुर्थ के कृष्णा प्रथम, चतुर्थ की ही सुनैना द्वितीय तथा कक्षा द्वितीय के दीपांशु तृतीय रहे।

सर्वाधिक उपस्थिति में कक्षा द्वितीय के आरव (229/234), कक्षा पंचम की इशिका (226/234) और कक्षा द्वितीय की डोली (225/234) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य सुरेश चंद शर्मा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष मूलचंद आर्य, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, प्रबंधक भारत भूषण गर्ग, वरिष्ठ आचार्य हरी गिरी, महेंद्र, सिमरन, नीतू, नीरज, ताप्ती भूषण और ऋचा अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें