उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में बजरंग दल का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश, नोएडा: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में बजरंग दल का प्रदर्शन

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में किया गया।

बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अवनेश नायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला गोरक्षक प्रमुख त्रिलोक गुर्जर नवादा ने कहा कि भारत सरकार को इस कायरतापूर्ण हरकत का ऐसा जवाब देना चाहिए, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। उन्होंने कहा कि पूरा देश आक्रोश में है और जनभावनाओं को देखते हुए ठोस कार्रवाई की जरूरत है।

कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष संजीव सालवन समेत अजय ठाकुर, योगेंद्र भाटी, गोविंद नागर, अंकुर शर्मा, संदीप तंवर, एडवोकेट अनित भाटी, मोहित नागर, हरमीत सिंह, डॉ. तनिष शर्मा, करण राजपूत, वश शर्मा, राहुल और डॉ. अतेंद्र मलिक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players