कैंटीन विवाद की जांच रिपोर्ट सौंपी गई

अमर सैनी

नोएडा। स्वास्थ्य विभाग ने भंगेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कैंटीन विवाद की जांच कर सीएचसी प्रभारी और शिकायतकर्ता को रिपोर्ट भेज दी है। हालांकि, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि बिना बात किए रिपोर्ट तैयार कर ली गई। जिला प्रशासन भी इस मामले की जांच कर रहा है।

जांच रिपोर्ट में दोनों पक्षों को चेतावनी जारी की गई है। प्रेरणा कैंटीन संचालिका पूनम को नियमित रूप से मरीजों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। बिजली के लिए अलग से कनेक्शन लेने की बात कही गई है। साथ ही सीएचसी प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं कि संज्ञान में आया है कि प्रेरणा कैंटीन संचालिका की ओर से पैसे मांगे जा रहे हैं। व्यवहार भी संतोषजनक नहीं है। भविष्य में ऐसी शिकायत मिलने पर दोनों पक्षों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रेरणा कैंटीन संचालिका पूनम का कहना है कि इस जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि मुझसे बात करके यह रिपोर्ट तैयार की गई है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के किसी अधिकारी ने मुझसे इस बारे में बात नहीं की है। बिना किसी कारण के यह रिपोर्ट तैयार की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन भी इस मामले की जांच कर रहा है। जिला प्रशासन की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। बिना किसी कारण के रिपोर्ट तैयार करने का आरोप गलत है

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img