Crimeउत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश : अलीगढ़, मुजफ्फरनगर के बाद अब हापुड़ की चर्चा, महिला पति के चाचा के बेटे के संग हुई फरार, 3 बच्चे कर रहे इंतज़ार

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामगढ़ी से बड़ी खबर समाने आई...

Hapur News : (शाहरुख़ खान) नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामगढ़ी से बड़ी खबर समाने आई है। जहां 3 बच्चों की मां अपने पति के चाचा के बेटे के साथ फरार हो गई। पीड़ित पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ये घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस दौरान महिला कुछ नकदी और आभूषण भी ले गई है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, मोहल्ला रामगढ़ी निवासी अर्जुन की शादी साल 2017 में ग्रेटर नोएडा के एनटीपीसी क्षेत्र के गांव जारचा निवासी लक्ष्मी से हुई थी। शादी के बाद दंपती के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल है। अर्जुन गाड़ियों पर पेंटिंग का काम कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। अर्जुन ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी लक्ष्मी पड़ोस में रहने वाले चाचा के बेटे के साथ अचानक फरार हो गई। उसने बताया कि पत्नी ने घर से 15 हजार रुपये नकद और कुछ आभूषण भी साथ ले लिए। अर्जुन ने अपनी पत्नी और उस व्यक्ति की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पत्नी से फोन पर संपर्क करने की कोशिश भी नाकाम रही। अर्जुन के तीनों बच्चे जो अभी छोटे हैं। अपनी मां के बिना परेशान हैं और उनके लौटने का इंतजार कर रहे हैं। इस घटना ने न केवल परिवार को भावनात्मक रूप से तोड़ा है, बल्कि सामाजिक स्तर पर भी कई सवाल खड़े किए हैं।

क्या बोली पुलिस

पुलिस ने अर्जुन की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है और फरार महिला व उसके साथ गए व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players