Delhi Police: शाहदरा पुलिस की सराहनीय पहल, तीन साल से लापता 13 वर्षीय बच्चा सकुशल परिजनों से मिला

Delhi Police: शाहदरा पुलिस की सराहनीय पहल, तीन साल से लापता 13 वर्षीय बच्चा सकुशल परिजनों से मिला

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली में शाहदरा जिले के फर्श बाजार थाने की पुलिस टीम ने संवेदनशीलता और लगन का परिचय देते हुए तीन वर्षों से लापता एक 13 वर्षीय बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिवार से मिलवा दिया। यह मामला पुलिस की सतत मेहनत, तकनीकी सहायता और मानवता की मिसाल बन गया है। बच्चा शंकर शाह जनवरी 2023 में अचानक घर से लापता हो गया था, जिस पर परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कराया। इस गुमशुदगी की जांच एएसआई नफीस मोहम्मद और हेड कॉन्स्टेबल लव कुश को सौंपी गई थी। टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए देशभर के थानों में सूचना प्रसारित की, सीसीटीवी फुटेज की जांच की, साथ ही अखबारों, दूरदर्शन और सोशल मीडिया के माध्यम से भी बच्चे की तलाश तेज कर दी।

तीन साल बीतने के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तभी 20 मई 2025 को शंकर के पिता को एक अनजान नंबर से कॉल आई। पुलिस ने तुरंत उस नंबर की लोकेशन ट्रेस की और जांच में पाया कि यह कॉल सहारनपुर के फेरु माजरा गांव से की गई थी। टीम ने बिना देर किए 12 जून को सहारनपुर पहुंचकर स्थानीय ढाबे से शंकर को बरामद कर लिया। पूछताछ में शंकर ने बताया कि वह डांट से घबराकर घर से भाग गया था और आनंद विहार रेलवे स्टेशन से किसी भी ट्रेन में चढ़कर सहारनपुर पहुंच गया। वहां वह एक ढाबे पर काम करने लगा था।

13 जून को पुलिस टीम ने शंकर को उसके माता-पिता से मिलवाया। वर्षों बाद बेटे को देखकर भावुक परिजन पुलिस का बार-बार धन्यवाद करते नजर आए। इस सराहनीय कार्य के लिए फर्श बाजार थाने की टीम विशेष प्रशंसा की पात्र है। मामले ने यह सिद्ध कर दिया कि जब इरादा नेक हो और प्रयास निरंतर, तो वर्षों पुरानी गुमशुदगी को भी सुलझाया जा सकता है। शाहदरा पुलिस की यह कार्रवाई अन्य पुलिस इकाइयों के लिए एक प्रेरणा बन गई है।

>>>>>>>

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img