Noida Lift Jam: ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में लिफ्ट में फंसे 16 लोग, लापरवाही पर उठे सवाल

Noida Lift Jam: ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में लिफ्ट में फंसे 16 लोग, लापरवाही पर उठे सवाल

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के यथार्थ अस्पताल में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब अस्पताल की एक लिफ्ट अचानक बंद हो गई और उसमें करीब 16 लोग आधे घंटे तक फंसे रहे। यह घटना थाना बिसरख क्षेत्र की है, जहां मरीजों और तीमारदारों की जान उस जगह पर खतरे में पड़ गई जो आमतौर पर लोगों की जान बचाने के लिए जानी जाती है।

लोगों का आरोप है कि लिफ्ट में फंसे रहने के दौरान अस्पताल प्रबंधन और सिक्योरिटी स्टाफ से कोई मदद नहीं मिली। मदद की गुहार के बावजूद कोई समय पर नहीं पहुंचा, जिससे घबराहट और तनाव का माहौल बन गया। फंसे हुए लोगों को बड़ी मशक्कत और स्थानीय कर्मचारियों की पहल के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे अस्पताल की कार्यप्रणाली और लिफ्ट मेंटेनेंस को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश में लिफ्ट एक्ट लागू होने के बावजूद अस्पताल प्रशासन की इस तरह की लापरवाही न केवल गैर-जिम्मेदाराना है बल्कि मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ है।

इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों और मरीजों के परिजनों में रोष व्याप्त है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि अस्पताल की लिफ्टों का तकनीकी निरीक्षण हो और लापरवाह प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं अस्पताल प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img