भारत

जमानत मिलते ही एल्विश समर्थकों का जश्न शुरू

जमानत मिलते ही एल्विश समर्थकों का जश्न शुरू

अमर सैनी

नोएडा। एल्विश यादव को जमानत मिलने की खबर से उनके समर्थकों ने खुशी मनान शुरू कर दिया है। युवाओं की टोली होली के बीच एल्विश की आजादी का जश्न मना रही है। साथ सोशल मीडिया पर नोएडा पुलिस पर तंज कस रही है। जिसके चलते सोशल मीडिया पर नोएडा पुलिस और एल्विश यादव एक बार फिर ट्रेंड कर रहे हैं।

शनिवार को गुरुग्राम कोर्ट से भी जमानत मिलने के बाद एल्विश यादव के समर्थक खुलकर सामने आ गए हैं। एल्विश के समर्थक ने सोशल मीडिया पर लिखा कि नोएडा पुलिस ने टारगेट पर एल्विश को निशाना बनाया है। समर्थक नोएडा पुलिस को जमकर तंज कस रहे हैं। समर्थक मीम्स के जरिए नोएडा पुलिस पर कटाक्ष कर रहे हैं। समर्थकों का कहना है कि अगर एल्विश दोषी थे तो उन्हें कोर्ट से जमानत कैसे मिल गई, ये नोएडा पुलिस का फेलियर दिखाता है। एक्स यूजर मन्नू लिखते हैं कि एल्विश के खिलाफ नोएडा पुलिस के पास कोई सबूत था ही नहीं। वहीं नवीन सोनी लिखते हैं कि नोएडा पुलिस के पास अगर एल्विश के खिलाफ कोई ठोस सबूत होता तो शुक्रवार को नोएडा से और शनिवार को गुरुग्राम से बेल नहीं मिलती। पुलिस के हाथ खाली थे। वहीं विकास यादव लिखते हैं कि नोएडा पुलिस शुरू से ही सारे कामों में पीछे रही है आगे भी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players