Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

आउटसोर्स भर्ती से प्रभावित होगी कौशल युक्त नर्सिंग सेवा

- डीएसएसएसबी के माध्यम से भरें जाएं अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर के रिक्त पद
- डीएसएसएसबी के माध्यम से भरें जाएं अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर के रिक्त पद

नई दिल्ली, 18 नवम्बर: दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में नर्सों व पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती आउटसोर्सिंग की बजाय दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) के माध्यम से की जाए। इस आशय का पत्र दिल्ली नर्सेज फेडरेशन (डीएनएफ) ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को लिखा है।

पत्र के मुताबिक नर्सों की यह भर्ती भर्ती नियमों के विरुद्ध है। नर्सिंग पेशा एक कौशल सेवा है। इसके कर्तव्यों का पालन करने के लिए विशिष्ट ज्ञान और कौशल की आवश्यकता होती है। नर्सिंग कर्मियों की आउटसोर्स भर्ती रोगी को दी जाने वाली गुणवत्तापूर्ण सेवाओं में बाधा उत्पन्न कर सकती है और वार्ड में किसी भी दुर्घटना का कारण बन सकती है। ऐसी कई घटनाएं हुई हैं जहां एक अकुशल या अक्षम चिकित्सा, नर्सिंग, पैरामेडिकल व्यक्ति ने अराजकता पैदा की और स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं की गुणवत्ता से समझौता किया।

नर्स जितेंद्र कुमार और अमित पांडे ने कहा, इस प्रकार की भर्ती से भर्ती के प्रत्येक स्तर पर भ्रष्टाचार व शोषण को बढ़ावा मिलेगा। यदि आवश्यक हो तो पूर्व संविदा नर्सों की भांति सीधी भर्ती की जानी चाहिए। साथ ही संविदा आधार पर काम कर रहे लगभग 1000 नर्सिंग अधिकारियों को रिक्त पद भरने से पहले नियमित किया जाना चाहिए। वर्तमान में दिल्ली सरकार के अस्पतालों में 5000 से अधिक नर्सिंग रिक्तियां लंबित पड़ी हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *