Tuesday, 3 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : जेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफलGonda : 2017 से पहले की सरकारें करती थीं वसूली, अब हो रहा विकास, लोग हैं भयमुक्त- कीर्तिवर्धन सिंहHapur News : गुलावठी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो चालक की जान गईDrug Bust Ghaziabad: ऑपरेशन प्रहार के तहत एक करोड़ की स्मैक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, कथित महिला सरगना भी शामिलGreater Noida PNB Protest: ऐच्छर पीएनबी शाखा के बाहर किसानों का प्रदर्शन, 16 खाताधारकों को रकम वापसNew Noida Master Plan: 80 गांवों में जमीन की मैपिंग शुरू, 361 किसानों की सहमतिParthala Mobile Snatching: बाइक टैक्सी से जा रही महिला अधिवक्ता का मोबाइल छीना, जांच शुरूNoida Industrial Lease Dispute: लीज पर दी औद्योगिक संपत्ति को नुकसान और 91 लाख किराया बकाया होने का आरोप

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में साइबर ठगों ने फ्रीज खाते से निकाले रुपये, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार

Hapur News : हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगी की एक और घटना सामने आई है। मोहल्ला शुक्लान निवासी मनीष कुमार गोयल के खाते से साइबर ठगों ने बिना ओटीपी भेजे 92 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर रुपये वापस कराने की मांग की है।

पहले भी हो चुकी है ठगी

पीड़ित मनीष कुमार गोयल ने बताया कि पिछले महीने साइबर ठगों ने उनके खाते से 11 लाख रुपये की नगदी को निकाल लिया था। जिसके बाद उन्होंने बैंक मैनेजर से मामले की शिकायत की थी। मैनेजर ने खाता फ्रीज कर दिया था। इसके बावजूद भी ठगों ने खाते से 92 हजार रुपये निकाल लिए।

बैंकिंग सिस्टम की सुरक्षा पर सवाल

पीड़ित ने कहा कि फ्रीज खाते से रुपये निकल जाने से बैंकिंग सिस्टम की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। दो बार ठगी की घटना होने से मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हैं।

पुलिस जांच में जुटी

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही ठगों के बारे में जानकारी जुटा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित को उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही उनके रुपये वापस दिलाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें