Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Crime: जगतपुरी पुलिस ने 2 कुख्यात ऑटोलिफ्टर को किया गिरफ्तार,1 स्कूटी बरामद

जगतपुरी पुलिस ने 2 कुख्यात ऑटोलिफ्टर को किया गिरफ्तार,1 स्कूटी बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिला थाना जगतपुरी के पुलिस ने द्वारा 2 कुख्यात ऑटोलिफ्टर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के पास से 1 स्कूटी बरामद की गई। शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोकुलपुरी निवासी आफताब और आमिर के रूप में हुई है। डीसीपी ने बताया कि 17 जुलाई 24 को थाना जगतपुरी में एक शिकायत दर्ज कराया गया था जिसमें शिकायतकर्ता जसप्रीत सिंह कोहली ने उनकी बुलेट बाइक उसके घर के बाहर से चोरी हो गई है।

थाना जगतपुरी के एएसआई राज वर्धन सिंह,हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र,लोकेंद्र और परवीन तेवतिया के टीम ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की,जिसमें स्कूटी पर सवार दो युवक आए, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से अपराधियों के मार्ग का पता चला, जिसमें घटनास्थल पर स्कूटी दिखाई दी। फुटेज से यह भी पता चला कि बुलेट बाइक चुराने के बाद, उसी स्कूटी से बुलेट के पीछे-पीछे आया, स्कूटी के मालिक की पहचान नंबर प्लेट से आफताब के रूप में हुई, और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आफताब ने खुलासा किया कि उसने और उसके दोस्त आमिर के साथ बुलेट चुराई थी। आफताब निशानदेह पर सह-आरोपी आमिर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी आफताब ने खुलासा किया कि वह मोटर मैकेनिक है और उसने बाइक को कई हिस्सों में तोड़कर जावेद नामक व्यक्ति को बेच दिया था, जिससे उसे पेटीएम के माध्यम से 20 हजार रुपये मिले हैं। आरोपी जावेद की आगे की तलाश जारी है। आरोपी आफताब के कब्जे से अपराध में इस्तेमाल स्कूटी बरामद कर ली गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *