राज्यपंजाब

Punjab: तरनतारन में अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार, डीआईजी फिरोजपुर ने दी जानकारी

Punjab: तरनतारन में अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार, डीआईजी फिरोजपुर ने दी जानकारी

तरनतारन, पंजाब: पंजाब पुलिस ने एक बड़े ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का हिस्सा था। इस पर डीआईजी फिरोजपुर स्वप्न शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह नेटवर्क 2023 से अमेरिका में सक्रिय था और इसे सात सदस्यों द्वारा संचालित किया जा रहा था। डीआईजी के अनुसार, अमेरिकी एजेंसी एफबीआई ने इस गिरोह के छह सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य सरगना शहनाज़ सिंह, निवासी बटाला, फरार था। एफबीआई द्वारा की गई कार्रवाई के बाद शहनाज़ सिंह भारत भाग आया, जहां तरनतारन पुलिस उसकी निगरानी कर रही थी। अंततः उसे कल रात गिरफ्तार कर लिया गया।

डीआईजी ने बताया कि यह गिरोह प्रति सप्ताह कोलंबिया से अमेरिका और कनाडा के विभिन्न राज्यों में 600 किलोग्राम कोकीन की तस्करी कर रहा था। एफबीआई की कार्रवाई में 350 किलोग्राम मेथामफेटामाइन और 100 किलोग्राम कोकीन बरामद की गई थी। इसके अलावा, यह गिरोह पंजाब के माझा क्षेत्र में भी सक्रिय था। पुलिस ने जनवरी में इस गिरोह से जुड़े पांच शूटरों को गिरफ्तार किया था, जो प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के सदस्यों की टारगेट किलिंग की योजना बना रहे थे। पंजाब पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और शहनाज़ सिंह से पूछताछ जारी है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players