Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Noida Authority: नोएडा प्राधिकरण ने 43 बिल्डरों को नोटिस जारी, राहत पैकेज खत्म करने की तैयारी

Noida Authority: नोएडा प्राधिकरण ने 43 बिल्डरों को नोटिस जारी, राहत पैकेज खत्म करने की तैयारी

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने बकाया वसूली के मामले में सख्त रुख अपनाया है। राहत पैकेज के तहत बकाया राशि जमा करने की अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी है, लेकिन कई बिल्डरों ने अब तक निर्धारित रकम का भुगतान नहीं किया है। ऐसे में प्राधिकरण ने कुल 43 बिल्डर परियोजनाओं के मालिकों को नोटिस जारी कर अंतिम बार चेतावनी दी है। अब प्राधिकरण आवंटन रद्द करने और बकाया वसूली की प्रक्रिया शुरू करने पर विचार कर सकता है।

प्राधिकरण के अनुसार, शासन से बोर्ड बैठक के मिनट्स प्राप्त होते ही राहत पैकेज को वापस लेने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। जिन बिल्डरों ने तय अवधि में बकाया राशि का भुगतान नहीं किया है, उनके खिलाफ रिकवरी सर्टिफिकेट (RC) जारी करने की तैयारी की जा रही है। अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों के आधार पर यूपी सरकार ने 21 दिसंबर 2023 को राहत पैकेज संबंधी शासनादेश जारी किया था। इसके तहत पहले चरण में 57 बिल्डर परियोजनाओं को शामिल किया गया था, जिनके खिलाफ कोई न्यायालयीन मामला लंबित नहीं था।

मार्च-अप्रैल 2024 से इन बिल्डरों ने बकाया राशि जमा करना शुरू किया, लेकिन इनमें से 35 बिल्डरों ने केवल 25 प्रतिशत राशि जमा की और बाकी की किस्तें नहीं दीं। राहत पैकेज के नियमों के अनुसार 100 करोड़ रुपये तक के बकायेदारों को एक वर्ष में पूरी राशि जमा करनी थी, लेकिन अधिकांश ने ऐसा नहीं किया। वहीं, 12 परियोजनाओं के बिल्डरों ने आंशिक भुगतान किया और 10 बिल्डरों ने अब तक कोई राशि जमा नहीं की। इन 57 परियोजनाओं पर प्राधिकरण का कुल बकाया लगभग 5,500 करोड़ रुपये है।

हाल ही में हुई बोर्ड बैठक में प्राधिकरण के चेयरमैन दीपक कुमार ने बिल्डरों को 31 अक्टूबर तक अंतिम मोहलत दी थी। अब यह समय सीमा समाप्त होने के बाद राहत पैकेज को समाप्त कर दिया गया है। शासन स्तर से निर्देश मिलने के बाद इस मामले में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें