Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में पशु चर्बी मामला

-टीडीडी ने मेसर्स एआर डेयरी फूड प्राइवेट लिमिटेड को काली सूची में डाला
केंद्र सरकार ने तमिलनाडु की डेयरी कंपनी को भेजा कारण बताओ नोटिस

नई दिल्ली, 23 सितम्बर: तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के प्रसादम यानी लड्डू में पशु चर्बी व मछली का तेल पाए जाने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आरोपी कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने सोमवार को बताया कि टीटीडी को चार कंपनियां घी की आपूर्ति कर रही थी जिनमें से मेसर्स एआर डेयरी फूड प्राइवेट लिमिटेड के घी के सभी चार सैंपल लैब जांच में फेल पाए गए हैं। लैब रिपोर्ट के आधार पर कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और पूछा गया है कि आपका लाइसेंस क्यों न रद्द कर दिया जाए। इस संबंध में आरोपी कंपनी से 23 सितंबर तक जवाब देने के लिए कहा गया है। अगर कंपनी जवाब देने में विफल रहती है तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 और इसके तहत बनाए गए विनियमों के अनुसार उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में प्रिवेंटिव मेडिसिन संस्थान मंगलागिरी (आंध्र प्रदेश) के निदेशक की ओर से बताया गया है कि मेसर्स एआर डेयरी फूड प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी ने व्यापार के लिए एफएसएसएआई से लाइसेंस ले रखा है जो तमिलनाडु के डिंडीगुल में पंजीकृत है। जानकारी के अनुसार, टीटीडी की घी खरीद समिति ने टीटीडी को आपूर्ति किए गए घी के सभी नमूनों को परीक्षण के लिए गुजरात के आनंद स्थित एनडीडीबी काल्फ लैब में भेज दिया है। साथ ही घी के नमूना मापदंडों को पूरा करने में विफल कंपनी को काली सूची में डाल दिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *