Nationalउत्तर प्रदेशट्रेंडिंगभारतराज्यराज्यस्वास्थ्य

International Day of Yoga : हापुड़ में अलग-अलग स्थानों, शैक्षिक संस्थान और सामाजिक संगठन ने योग कार्यक्रम किया आयोजित

11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिले भर में अलग अलग स्थानों पर शैक्षिक...

Hapur News : 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिले भर में अलग अलग स्थानों पर शैक्षिक संस्थान और सामाजिक संगठन ने योग कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान लोगों को योग के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ की भी जानकारी दी गई, जबकि नगर में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग हापुड़ द्वारा मोदीनगर रोड पर आयोजित “साईकिल जागरूकता रैली” का भी आयोजन किया गया। ब्रह्मा देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश के राज्यमंत्री डॉ. नरेंद्र कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करता है

कार्यक्रम की शुरुआत ओंकार ध्वनि और सूर्य नमस्कार से हुई। योग गुरुओं ने योगासनों का प्रदर्शन किया और उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया। राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर है। यह शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है। उन्होंने छात्राओं को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी। नोडल अधिकारी चौहान ने बताया कि योग शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक शांति दोनों प्रदान करता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी सहायक है। कार्यक्रम के समापन पर छात्राओं और अतिथियों को प्रमाण पत्र दिए गए। विद्यालय प्रशासन ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन शांतिपाठ के साथ हुआ। इस दौरान डीएम अभिषेक पांडेय, एसपी केजी सिंह समेत अन्य अफसर मौजूद रहे। उधर जनपद के अन्य शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों ने भी योग कार्यक्रमों का आयोजन किया।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players