International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नोएडा स्टेडियम में हुआ भव्य आयोजन, मंत्री कुंवर बृजेश सिंह और DM मनीष वर्मा ने किया योग

International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नोएडा स्टेडियम में हुआ भव्य आयोजन, मंत्री कुंवर बृजेश सिंह और DM मनीष वर्मा ने किया योग

रिपोर्ट: अमर सैनी

देशभर की तरह नोएडा में भी 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अत्यंत उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नोएडा स्टेडियम में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कुंवर बृजेश सिंह और गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने हिस्सा लिया और सैकड़ों लोगों के साथ मिलकर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह निर्धारित समय पर हुई, जिसमें स्थानीय नागरिक, स्कूली बच्चे, अधिकारीगण, स्वयंसेवी संस्थाएं और योग साधक बड़ी संख्या में शामिल हुए। आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रेरित करना रहा।

इस आयोजन को आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया गया था। आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था जिला प्रशासन के नेतृत्व में की गई, जिसमें डीएम मनीष वर्मा की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम में उपस्थित योग प्रशिक्षकों द्वारा कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अंतर्गत विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। प्रदेश सरकार के मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने योग करते हुए लोगों को फिटनेस का संदेश दिया और कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा का संतुलन है। उन्होंने लोगों से अपील की कि योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं ताकि तनावमुक्त और रोगमुक्त जीवन जिया जा सके।

डीएम मनीष वर्मा ने भी योगाभ्यास में भाग लिया और लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य देन है और आज दुनिया इसे अपना चुकी है। उन्होंने बताया कि योग शरीर को मजबूत बनाता है और मानसिक रूप से भी व्यक्ति को सशक्त करता है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न आसनों और ध्यान विधियों का अभ्यास कराया गया, जिसमें भुजंगासन, ताड़ासन, त्रिकोणासन, प्राणायाम, कपालभाति और ध्यान प्रमुख थे। अंत में प्रतिभागियों को योग को नियमित जीवन में अपनाने का संकल्प दिलाया गया।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img