उत्तर प्रदेश : हापुड़ में बिस्कुट फैक्ट्री में हमला, 3 घायल

Hapur News : हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र में एक बिस्कुट फैक्ट्री में काम कर रहे दो भाइयों और उनके साथी पर कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियार और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

पीड़ित मोहम्मद तारिक ने बताया कि वह और उसका भाई नवेद पिछले पांच साल से गांव देहरा स्थित एक बिस्कुट फैक्ट्री में मजदूरी का काम कर रहे हैं। 29 दिसंबर की शाम को दोनों भाई फैक्ट्री में काम कर रहे थे, तभी गाजियाबाद के डासना क्षेत्र के गांव उस्मानगढ़ी के रहने वाले शहजाद, निजामुद्दीन, बबलू और उनके कुछ साथी वहां पहुंच गए। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौच शुरू कर दी और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

मारपीट के दौरान फैक्ट्री में ही काम करने वाले समीर ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने लोहे की रॉड और धारदार हथियार से तारिक के भाई नवेद और समीर पर हमला कर दिया। दोनों को गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए, तब आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।

धौलाना थाना प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि पीड़ित मोहम्मद तारिक की तहरीर पर शहजाद, निजामुद्दीन, बबलू और उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img