भारत

इंजीनियर की महिला मित्र पर खुदकुशी के लिए उकसाने का केस

इंजीनियर की महिला मित्र पर खुदकुशी के लिए उकसाने का केस

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की गौर सिटी वन सोसाइटी में रहने वाले इंजीनियर प्रशांत पांडेय की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। परिजनों का आरोप है कि महिला मित्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर साजिश के तहत प्रशांत पांडेय की हत्या करवाई। बिसरख पुलिस ने इंजीनियर के भाई की तहरीर पर आरोपी महिला मित्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
बिसरख पुलिस के मुताबिक गौर सिटी वन सोसाइटी में रहने वाले इंजीनियर प्रशांत पांडेय का शव आठ अप्रैल को उनके फ्लैट में पंखे से लटका मिला था। सोसाइटी के सुरक्षा गार्ड की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस की जांच में पता चला था कि इंजीनियर अपनी महिला मित्र के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। घटना के दिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद इंजीनियर ने खुदकुशी की। अब प्रशांत पांडेय के भाई प्रभास पांडे ने पुलिस से शिकायत की है कि वह अपने भाई के साथ रहने वाली महिला मित्र को नहीं जानते। उन्हें शक है कि आरोपी महिला मित्र ने अपने साथियों के साथ साजिश करके उनके भाई की हत्या करवाई। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर घटना खुलासा किया जाए। बिसरख कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी महिला प्रिया के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस महिला की तलाश में जुटी है। महिला को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players