उत्तर प्रदेश : हापुड़ में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज, अश्लील हरकत का आरोप, 6 लोगों पर मुकदमा

Hapur News : पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सद्दीकपुरा की एक नवविवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता मंतशा का आरोप है कि उसका पति शराब पीकर अश्लील वीडियो देखता था और अप्राकृतिक संबंध बनाने का प्रयास करता था।

निकाह में 8 लाख रुपये खर्च करने के बाद भी प्रताड़ना

मंतशा का निकाह 5 जनवरी 2025 को गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र के जलालाबाद गांव निवासी शादाब के साथ हुआ था। उसके पिता ने निकाह में लगभग 8 लाख रुपये खर्च किए थे। निकाह के बाद ससुराल वाले दो लाख रुपये और गाड़ी की अतिरिक्त मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पति शादाब, ससुर इरशाद, सास सितारा, नंद लायबा और भूरी उसे प्रताड़ित करने लगे।

चचिया ससुर ने की अश्लील हरकत

पीड़िता ने बताया कि 6 जुलाई की दोपहर को वह कमरे में आराम कर रही थी। तभी चचिया ससुर फुरकान आया और अश्लीलता करने लगा। जब उसने इसकी शिकायत पति और ससुराल वालों से की, तो उन्होंने गाली-गलौच की और डंडे और बेल्टों से मारपीट की।

पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाला

पड़ोसियों ने बचाया और उनके फोन से पीड़िता ने अपनी बहन इशमा को सब बताया। जब परिवार के लोग पहुंचे, तो पति ने तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया। परिवार वाले उसे थाना मुरादनगर ले गए, जहां मेडिकल तो कराया गया लेकिन शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img