Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Bharat Shiksha Expo: ग्रेटर नोएडा में भारत शिक्षा एक्सपो का आयोजन, शिक्षा में नवाचार पर फोकस

ग्रेटर नोएडा में भारत शिक्षा एक्सपो का आयोजन, शिक्षा में नवाचार पर फोकस

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपोमार्ट में 11 से 13 नवंबर तक भारत शिक्षा एक्सपो का आयोजन होने जा रहा है। इस एक्सपो का उद्देश्य भारत को शिक्षा के क्षेत्र में विश्वगुरु के रूप में प्रस्तुत करना है। यह आयोजन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और इंडिया एक्सपोमार्ट के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है और इसमें शैक्षिक अवसरों को समझने और सामूहिक कार्य के लिए एक मंच उपलब्ध कराया जाएगा।

इस एक्सपो में शिक्षकों, छात्रों, और शैक्षणिक नीति निर्माताओं को शिक्षा के भविष्य की कल्पना करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, ग्रेटर नोएडा का नॉलेज पार्क, जो शिक्षा के हब के रूप में उभर रहा है, यहां उपलब्ध उन्नत इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ नवाचार और शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित कर रहा है।

एक्सपो की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और इस आयोजन में एक लाख दर्शकों के आने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे शिक्षा में भारत के नेतृत्व की भूमिका को बल मिलेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *