Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

नैनीताल बैंक से 16 करोड़ की ठगी मामले में दो टीमें कर रही जांच

पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह 6 गैंग राजस्थान, हरियाणा, झारखंड आदि राज्यों से एक्टिव हैं।
बैंक मिलान में चला ठगी का पता

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-62 स्थित नैनीताल बैंक आरटीजीएस (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) चैनल को हैक कर 16 करोड़ रुपये की ठगी मामले में साइबर क्राइम पुलिस जांच कर रही है। साइबर क्राइम की दो टीमों की रडार पर 6 गैंग हैं। पता चला है कि यह गैंग साइबर ठगी में किराए के खाते उपलब्ध कराते हैं पुलिस सभी गैंग पर नजर बनाए हुए हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह 6 गैंग राजस्थान, हरियाणा, झारखंड आदि राज्यों से एक्टिव हैं।
वहीं, इस मामले की तकनीकी जांच बैंक और भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम कर रही है। साइबर क्राइम टीम राजस्थान, हरियाणा, झारखंड आदि राज्यों के छह ऐसे सक्रिय गिरोह की पहचान करने में जुटी है, जिन्होंने हाल के दिनों में किराए के खातों से साइबर ठगी की है। पुलिस को शक है कि बैंक के सिस्टम में जहां भी कुछ गड़बड़ी की गई है, लेकिन इसमें ऐसे गिरोह भी शामिल हैं, जिनके खाते उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं और पूरी रकम 84 बार में ट्रांसफर की गई है।

बैंक मिलान में चला ठगी का पता
नोएडा के सेक्टर-62 स्थित नैनीताल बैंक के आईटी मैनेजर सुमित कुमार श्रीवास्तव की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया है। बताया गया कि जून माह में बैंक में बैलेंस शीट का मिलान किया जा रहा था। जांच में पता चला कि 16 करोड़ 1 लाख 83 हजार 261 रुपए की धोखाधड़ी हुई है। इस संबंध में साइबर क्राइम एसीपी विवेक रंजय राय का कहना है कि इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इस तरह की ठगी करने वाले गैंगों की कुंडली खंगाली जा रही है। पुलिस की कई टीमों को मामले में लगाया गया है। सभी टीमें लगातार काम कर रही हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *