Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Shahdara Traffic Police: शाहदरा ट्रैफिक पुलिस ने झपटमारी के आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा, चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद

Shahdara Traffic Police: शाहदरा ट्रैफिक पुलिस ने झपटमारी के आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा, चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के शाहदरा जिले में ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता ने झपटमारी की एक वारदात को नाकाम कर दिया और एक आरोपी को घटनास्थल पर ही धर दबोचा गया। आरोपी के पास से झपटा गया मोबाइल फोन और एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। ट्रैफिक पुलिस की इस मुस्तैदी को स्थानीय नागरिकों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा खूब सराहा जा रहा है।

यह घटना 12 जुलाई 2025 की शाम करीब 5:45 बजे की है, जब जवाहर नामक एक व्यक्ति अंबेडकर कैंप झिलमिल इंडस्ट्रियल एरिया से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह चिंतामणि ट्रैफिक सिग्नल के पास पहुंचे, तभी विवेक विहार की दिशा से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां आए और उनमें से एक ने जवाहर का मोबाइल फोन झपट लिया।

पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। बिना समय गंवाए उन्होंने मोटरसाइकिल से भाग रहे दोनों आरोपियों का पीछा किया और उनमें से एक को मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से रेडमी कंपनी का झपटा गया मोबाइल बरामद हुआ।

वहीं मौके से बरामद मोटरसाइकिल की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पता चला कि यह मोटरसाइकिल 7 सितंबर 2025 को नंद नगरी थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी, जिसकी एफआईआर पहले से दर्ज है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जुबैर पुत्र जाहिद के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 22 वर्ष है और वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद स्थित शहीद नगर की गली नंबर 5, एच ब्लॉक का निवासी है। वह एसी मरम्मत का काम करता है। पुलिस पूछताछ में जुबैर ने झपटमारी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

इस पूरी कार्रवाई में ट्रैफिक इंस्पेक्टर विकास कुमार की अगुवाई में एसआई संजीव, एएसआई प्रमोद मलिक, हेड कांस्टेबल ऋषभ तोमर और हेड कांस्टेबल कपिल कसाना शामिल रहे। गिरफ्तार किए गए आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए थाना जीटीबी एनक्लेव के जांच अधिकारी एएसआई करमवीर को सौंप दिया गया है।

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें