Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में तीन एंकाउंटर में 25 हजार के इनामी समेत 5 बदमाश घायल, लग्जरी कारें और हथियार बरामद

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में तीन एंकाउंटर में 25 हजार के इनामी समेत 5 बदमाश घायल, लग्जरी कारें और हथियार बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में बीती देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई तीन मुठभेड़ों में कुल 5 बदमाश गोली लगने से घायल हो गए हैं। इनमें दो बदमाशों पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। इसके अलावा पुलिस ने दो अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ों में लूटी गई स्कॉर्पियो, XUV500 और स्विफ्ट डिजायर कार के साथ कई अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।

पहली मुठभेड़ टी प्वाइंट पर तब हुई जब पुलिस चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो में सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाश राहुल देव चौधरी और रतन चोपड़ा घायल हो गए। राहुल देव चौधरी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इनके कब्जे से लूटी गई स्कॉर्पियो, तमंचे और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि यह स्कॉर्पियो 9 मई को चेरी काउंटी क्षेत्र से लूटी गई थी।

दूसरी मुठभेड़ चार मूर्ति चौक के पास हुई, जहां हरियाणा से लूटी गई XUV500 कार में सवार बदमाशों ने पुलिस को रोकने का प्रयास किया, लेकिन फायरिंग करके भागने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो बदमाश राजन सिंह और गौरव शर्मा को घायल कर दिया। राजन सिंह पर भी 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इनके पास से हथियार और 6000 रुपये नकद बरामद हुए। इन बदमाशों पर हत्या, डकैती, वाहन चोरी और चैन लूट के कई मामले दर्ज हैं।

तीसरी मुठभेड़ कैप्सूल कट के पास हुई, जहां स्विफ्ट डिजायर कार में सवार बदमाशों ने पुलिस चेकिंग देख भागने की कोशिश की। पुलिस के पीछा करने पर बदमाशों ने निर्माणाधीन इमारत के पास फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मोहित नामक एक बदमाश घायल हो गया। इसके साथ ही दो अन्य बदमाश विराट और भंवर राम को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। इन बदमाशों के कब्जे से लूटा गया आईफोन और कई हथियार बरामद हुए हैं। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अपराधी तत्वों पर बड़ी चोट लगी है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

 

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img