Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में पुलिस की सूझबूझ से बची 2 लोगों की जान, चलती गाड़ी में लगी थी आग, चालक था बेख़बर

ग्रेटर नोएडा में पुलिस की सूझबूझ से बची 2 लोगों की जान, चलती गाड़ी में लगी थी आग, चालक था बेख़बर

रिपोर्ट: अमर सैनी

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की सड़क पर एक चलती गाड़ी में आग लग गई। गाड़ी में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अचानक आग लगते देख तुरंत मौके पर पुलिस पहुंच गई। आग लगने के बाद गाड़ी से निकलता धुंए के गुब्बार आसमान में दूर से ही दिखाई दे रहे थे। इसको देखकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गये। कोई बड़ी घटना होने से पहले पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से गाड़ी में सवार लोगों की जान बच गयी। घटना रविवार रात सात और आठ बजे की बीच की बताई जा रही है। घटना की एक वीडियो भी सामने आयी है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र की सड़क पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक निजी गाड़ी में आग लग गई। आग लगता देख वहां गस्त कर रही पुलिस टीम ने गाड़ी का पीछा कर उसे रोका। इसके बाद गाड़ी में सवार लोगों को इसकी जानकारी दी। उनको गाड़ी से बाहर निकाला गया। इसके साथ ही गाड़ी में लग रही आग पर पुलिस टीम ने कड़ी मशक्क्त के बाद काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। गाड़ी में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img