Noida International Airport inauguration: नोएडा एयरपोर्ट उद्घाटन सांसद महेश शर्मा ने लोगों से बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील

Noida International Airport inauguration: नोएडा एयरपोर्ट उद्घाटन सांसद महेश शर्मा ने लोगों से बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील

नोएडा। जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारियां तेज गति से चल रही हैं। 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गौतमबुद्ध नगर पहुंचकर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसे लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासन दोनों ही सक्रिय हो गए हैं।

इस सिलसिले में गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने जेवर क्षेत्र के ग्राम साहबनगर, शमशमनगर और पूरन नगर का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए इस ऐतिहासिक अवसर का महत्व बताया और उन्हें सुबह 9:30 बजे उद्घाटन स्थल पर पहुंचकर इस कार्यक्रम का साक्षी बनने का आग्रह किया। डॉ. शर्मा ने कहा कि एयरपोर्ट उद्घाटन क्षेत्र के लिए विकास की नई दिशा और अवसर लेकर आएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों एयरपोर्ट का उद्घाटन होने के चलते पूरे इलाके में उत्साह का माहौल है। ग्रामीण इस भव्य आयोजन को लेकर चर्चा कर रहे हैं और बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि एयरपोर्ट के संचालन से रोजगार, व्यापार और कनेक्टिविटी के नए अवसर खुलेंगे, जिससे जिले और आसपास के क्षेत्रों का विकास तेजी से होगा।

ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की और उद्घाटन कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी का आश्वासन दिया। प्रशासन भी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है, ताकि यह भव्य आयोजन सुचारू और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img