Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Greater Noida Flat Fire: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में घर के मंदिर में लगी आग, लाखों रुपए का सामान जलकर राख

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में घर के मंदिर में लगी आग, लाखों रुपए का सामान जलकर राख

रिपोर्ट: अमर सैनी

बीती देर रात ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मंत्रा सोसाइटी में एक फ्लैट में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। घटना उस समय हुई जब परिवार के लोग डांडिया प्रोग्राम में गए हुए थे, और बालकनी में बने मंदिर में दीपक जल रहा था। अचानक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पूरे फ्लैट में फैल गई। सोसाइटी के लोगों और दमकल विभाग की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। यह घटना ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र की है, जिसने सोसाइटी के निवासियों में दहशत फैला दी है। बालकनी में बने मंदिर का जलता दीपक इस भयंकर आग का कारण माना जा रहा है। परिवार के सदस्य त्योहारी सीजन के चलते बाहर थे, जिससे आग फैलने के दौरान फ्लैट में कोई मौजूद नहीं था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *