उत्तर प्रदेशराज्य

IMS Noida: महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

IMS Noida: महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा के सेक्टर-62 स्थित IMS Noida में महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, इससे जुड़े सामाजिक मिथकों और भ्रांतियों को दूर करना और महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना था।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के सलाहकार प्रोफेसर Dr. J. K. Sharma ने कहा कि मासिक धर्म स्वास्थ्य केवल चिकित्सा से जुड़ा विषय नहीं है, बल्कि यह लैंगिक समानता, शिक्षा में समान भागीदारी और मानवीय गरिमा से भी सीधे तौर पर जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण मुद्दा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस विषय पर समाज में खुलकर चर्चा करें और जागरूकता फैलाने में अपनी भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम के समन्वयक Dr. Govind Prasad Goyal ने बताया कि इस आयोजन के अंतर्गत मासिक धर्म स्वच्छता पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में विशेषज्ञों और शिक्षकों ने छात्राओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इंटरैक्टिव सत्र के दौरान छात्राओं ने खुलकर अपने सवाल पूछे और मासिक धर्म से जुड़े कई मिथकों व भ्रांतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस मौके पर आईएमएस लॉ कॉलेज की विभागाध्यक्ष Dr. Anjum Hasan ने कहा कि आज भी समाज में मासिक धर्म से जुड़े कई मिथक और झिझक मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि इन भ्रांतियों को दूर करना बेहद जरूरी है, ताकि महिलाएं बिना झिझक अपने स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर बात कर सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि शैक्षणिक संस्थानों की जिम्मेदारी है कि वे ऐसे संवेदनशील विषयों पर संवाद के लिए मंच उपलब्ध कराएं। इससे छात्राएं जागरूक बनती हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Back to top button