Delhi Elections: प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल की मंदिर और गुरुद्वारा पुजारियों को 18,000 रुपये देने की घोषणा पर उठाए सवाल

Delhi Elections: प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल की मंदिर और गुरुद्वारा पुजारियों को 18,000 रुपये देने की घोषणा पर उठाए सवाल

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

Delhi Elections: बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अब मंदिरों और गुरुद्वारों के पुजारियों और ग्रंथियों की याद आ रही है, जब चुनाव सर पर हैं। वर्मा ने आरोप लगाया कि यह केवल एक चुनावी स्टंट है, और कहा कि उन्हें इन लोगों को 18,000 रुपये देने की घोषणा के पीछे चुनावी रणनीति की बू आ रही है।

प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल से हाथ जोड़कर विनती की कि वे पुजारियों और ग्रंथियों को ऐसे झांसे में न लाएं, क्योंकि यह योजना केवल चुनावी लाभ प्राप्त करने के लिए बनाई गई है। वर्मा ने यह भी कहा कि केजरीवाल ने 10 साल पहले जब दिल्ली में अपनी सरकार बनाई थी, तब उन्होंने मस्जिदों और मौलवियों को 50,000 रुपये महीने देने की योजना बनाई थी और इस पर 100 करोड़ से ज्यादा खर्च किए थे। उन्होंने आगे कहा कि यह पैसे दरअसल केजरीवाल की शराब नीति से आए हैं, और पुजारियों और ग्रंथियों से अनुरोध किया कि वे इस धन को स्वीकार न करें।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img