Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : सोशल मीडिया वीडियो को लेकर हापुड़ में बवाल, दो पक्षों में मारपीट और धमकी का मामला दर्ज

Hapur News : हापुड़ में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब गंभीर रूप ले चुका है। इस मामले में दो पक्षों के बीच गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की घटना सामने आई है। पुलिस ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर समेत दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, नई आबादी कोठी गेट निवासी अदनान ने कुछ दिन पहले गाजियाबाद जनपद के लोनी क्षेत्र स्थित राशिद अली गेट निवासी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हाजी सलमान के खिलाफ एक वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। आरोप है कि इस वीडियो में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की गई थी, जिससे विवाद की शुरुआत हुई।

बताया जा रहा है कि वीडियो से नाराज होकर 29 मार्च की शाम हाजी सलमान अपने करीब पांच साथियों के साथ अदनान के घर पहुंच गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो जल्द ही गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। घटना के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के बाद भी विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। दोनों पक्ष लगातार सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट और वीडियो साझा कर रहे हैं, जिनमें अभद्र भाषा और धमकियां दी जा रही हैं। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव और भय का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बढ़ती दुश्मनी के चलते किसी बड़ी घटना की आशंका बनी हुई है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई की है। हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने अदनान, हाजी सलमान और उनके साथियों सहित 7 से 8 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें