Hapur News : सीएम योगी आदित्यनाथ ने गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, कहा” निमार्ण कार्य में गुणवत्ता के उच्चतम मानकों का पालन करते हुए समयावधि में कार्य पूर्ण किया जाएं

Hapur News : (शाहरुख़ खान) सीएम योगी आदित्यनाथ गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के लिए रविवार को हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर इलाके में पहुंचे। यह परियोजना राज्य की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में से एक है, जो मेरठ से प्रयागराज तक लगभग 594 किलोमीटर लंबी होगी। इसका उद्देश्य प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों को जोड़ना है, जिससे औद्योगिक, कृषि, व्यापार, पर्यटन और निवेश के नए अवसर उत्पन्न होंगे।

आईआरबी के परियोजना निदेशक ने दी जानकारी

सीएम योगी ने हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर तहसील के आलमनगर बांगर गांव के समीप गंगा एक्सप्रेस-वे पर निर्माणाधीन ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया, जिसका भौतिक निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। गंगा एक्सप्रेसवे का यह पुल मेरठ के प्रारंभिक बिंदु से 66.85 किमी की दूरी पर है। इस दौरान आईआरबी के परियोजना निदेशक अनूप कुमार सिंह ने सीएम को गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण के विषय में विस्तार से जानकारी दी। सीएम ने इस दौरान कार्य की प्रशंसा की और समय पर गंगा एक्सप्रेसवे के सभी कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। वहीं सीएम ने गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य करने वाले श्रमिकों से मुलाकात कर उनको बधाई देते हुए एक ग्रुप फोटो खिंचवाई।

यहां से गुजरेगा एक्सप्रेसवे

बता दें कि गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज जिलों को जोड़ेगा। यह न केवल राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास को गति मिलेगी, बल्कि छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों को भी राज्य की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। इससे कृषि, व्यापार, पर्यटन और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे। छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, जिससे निवेशकों का विश्वास बढ़ेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। यह परियोजना उत्तर प्रदेश के विकास को नई गति प्रदान करेगी और राज्य को बुनियादी ढांचे, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में अग्रणी बनाएगी।

सीएम ने निरीक्षण के दौरान दिए निर्देश

गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना राज्य की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में से एक है, जो मेरठ से प्रयागराज तक लगभग 594 किलोमीटर लंबी होगी। इस परियोजना को चार भागों में पूर्ण किया जा रहा है, जिसमें मेरठ से 129.70किमी तक प्रथम भाग है। जिसमें प्रारंभिक बिंदु से 66.85 किमी की दूर स्थित गंगा नदी पर 960 मीटर का दीर्घ सेतु का निर्माण हुआ है, जिसका आज सीएम द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता के उच्चतम मानकों का पालन किया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे होने चाहिए जिससे कि प्रदेश के नागरिक जल्द से जल्द इस महत्वपूर्ण परियोजना का लाभ उठा सकें।

ये रहे मौजूद

इस दौरान विधायक हापुड़ विजयपाल आढती, विधायक गढ़मुक्तेश्वर हरेंद्र तेवतिया, जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, धर्मेंद्र भारद्वाज एमएलसी, श्रीचंद शर्मा जी एएलसी, सतपाल सैनी एमएलसी/संगठन के प्रभारी मंत्रीसहित अन्य जनप्रतिनिधि और कान्ट्रैक्टर मैसर्स आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर, मैसर्स एल.एण्ड.टी, मैसर्स सीडीएस के प्रतिनिधियों सहित जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img