Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
फिल्म सिटी के गेट के पास अज्ञात वाहन के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कूटी सवार को टक्कर मार दी।

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। फिल्म सिटी के गेट के पास अज्ञात वाहन के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई ने सेक्टर-20 थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के अजमेरी गेट निवासी सचिन कटारिया ने बताया कि उनके बड़े भाई नवीन कटारिया नोएडा स्थित एक कंपनी में काम करते थे। बीते साल तीन दिसंबर को वह दिल्ली से नोएडा स्थित अपने ऑफिस स्कूटी से जा रहे थे। जब वह फिल्म सिटी के पास पहुंचे तभी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि नवीन कई फीट दूर जाकर गिरे और सिर समेत शरीर के अन्य हिस्से में चोट लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायल नवीन को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के चलते घायल को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर किया गया। सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान नवीन की मौत हो गई। घायल को अस्पताल पहुंचाने की बजाय आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया था। हादसे में स्कूटी भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पांच महीने पहले हुई घटना के संबंध में केस मृतक के भाई ने अब दर्ज कराया है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें