होली पर सामाजिक संस्था ने किया रंगतरंग कार्यक्रम का अयोजन

अमर सैनी

नोएडा। जीवन अर्पण सामाजिक सेवा संस्था व आकाश गंगा फाउंडेशन के संयुक्त त्त्वधान में होली के अवसर पर स्तिथ निशुल्क शिक्षा केंद्र सेक्टर-62 नोएडा में रंगतरंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था की ओर से डांस प्रतियोगिता, आर्ट प्रतियोगिता,फोटो ग्राफी प्रतियोगिता इत्यादि कराए गए।

इस दौरान विभिन्न सामाजिक संस्थाओं में पढ़ रहे सैकड़ो बच्चो ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जिसके पश्चात प्रतियोगिताओं में अव्वल आने वाले सभी छात्र-छात्राओ को ट्रॉफी व सम्मानित पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर दिपांशु शर्मा(जीवन अर्पण सामाजिक सेवा संस्था),आशिमा सिंघल (आकाश गंगा फाउंडेशन),आशीष शर्मा(हमारा शिक्षालय संस्था),रूपा शर्मा,अनमोल सहगल,आर्यन शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img