हिमाचल प्रदेशराज्य

Himachal Pradesh: पंजाब विश्वविद्यालय के शोधार्थियों और युवा कांग्रेस सदस्यों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया एक लाख रुपये का योगदान

Himachal Pradesh: पंजाब विश्वविद्यालय के शोधार्थियों और युवा कांग्रेस सदस्यों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया एक लाख रुपये का योगदान

शिमला में मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए सहयोग का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के शोधार्थी और हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के सक्रिय सदस्य डॉ. रोहित भोटा और आशीष पाल ने युवा कांग्रेस हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को एक लाख रुपये का चेक भेंट किया। यह राशि समाज सेवा और जनकल्याण की भावना से प्रेरित होकर मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराई गई है।

बताया गया कि यह सहयोग राशि पंजाब विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों, छात्रों और शोधार्थियों के सामूहिक सहयोग से एकत्रित की गई, जिसमें आपदा और जरूरत के समय प्रदेश के लोगों की मदद करने का संकल्प झलकता है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने इस अवसर पर युवाओं और विश्वविद्यालय परिवार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष में किया गया यह योगदान जरूरतमंदों की सहायता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और संकट की घड़ी में लोगों को राहत पहुंचाने में सहायक होगा।

मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए डॉ. रोहित भोटा, आशीष पाल, छत्तर सिंह ठाकुर सहित सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players