उत्तर प्रदेश, नोएडा: अस्तौली के किसानों को मिला अतिरिक्त मुआवजा

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले अस्तौली गांव के किसानों को अतिरिक्त मुआवजा के 10 करोड़ रुपए दिए गए। अतिरिक्त मुआवजा को लेकर इन किसानों ने मार्च 2024 से 65 दिन लगातार प्रदर्शन किया था। इनकी कुल 14 मांग थी। जिसमें से 12 मांगों को धरना स्थल पर जाकर अधिकारियों ने पहले ही पूरा कर दिया था। मुआवजा की मांग को 3 महीने में पूरा करने के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया था।

इसी को लेकर मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में किसानों के साथ बैठक की गई। इस बैठक में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के अलावा प्राधिकरण एसीईओ मौजूद रहे। इस मौके पर अस्तौली गांव के किसानों को 1400 रुपए प्रति वर्गमीटर अंतर धन राशि का वितरण विधायक जेवर धीरेंद्र सिंह व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील सिंह व अन्नपूर्णा ने किया। यहां 16 डंपिंग ग्राउंड के किसानों को करीब 10 करोड़ अतिरिक्त मुआवजा दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। बाकी किसानों को भी जल्द

12 मार्च को धरने पर बैठे थे किसान
बता दे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ अस्तौली गांव में किसान मुआवजा सहित अन्य 14 मांगों को लेकर 12 मार्च को धरने पर बैठे थे। किसानों का आरोप था कि वर्षों पहले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने उनकी जमीनों का अधिग्रहण कर लिया लेकिन उनको उचित मुआवजा नहीं दिया गया। सालों से किसान उचित मुआवजे की मांग कर रहे थे। इस दौरान उनकी अधिकांश मांगों को मान लिया गया था। मुआवजे के तीन महीने का समय मांगा गया था। जिसे आज पूरा कर दिया गया । बता दे अस्तौली गांव में नोएडा ग्रेटरनोएडा प्राधिकरण का डंपिंग ग्राउंड तैयार होना है। यहां दो कंपनियां अपने प्लांट लगाएंगी। जिससे कूड़े से चारकोल और बायोगैस का उत्पादन किया जाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img