उत्तर प्रदेश : पति ने ही की थी पत्नी की हत्या, आए दिन होते थे दोनों के बीच झगड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Hapur News : बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर रूस्तमपुर गांव में 40 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

एएसपी विनीत भटनागर ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतका की पहचान रीता शर्मा के रूप में हुई थी, जिनका विवाह करीब 19 वर्ष पूर्व राहुल शर्मा से हुआ था। दंपति का एक पुत्र लक्की है, जो वर्तमान में मेरठ में अपने दादा के पास रहकर स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। पति राहुल शर्मा किसी काम से बाहर जाने की बात कहकर घर से निकला था। जब राहुल घर लौटा तो उन्होंने कमरे में रीता का गर्दन कटा शव और बिखरा सामान देखा था।

पुलिस ने बताया कि मृतका के परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था जिसके बाद पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की गई थी। एडिशनल एसपी विनीत भटनागर ने बताया कि पूछताछ करने पर यह खुलासा हुआ है कि पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता था। पत्नी पति के साथ रोक-टोक करती थी जिसके चलते वह काफी परेशान हो चुका था।

राहुल ने अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या की योजना बनाई। सोमवार की रात को आरोपी ने अपने कर्मचारियों को घर बुलाया और वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी देर रात ही एक शादी में चला गया और मंगलवार की सुबह घर पहुंचकर शादी में जाने की बात कहकर लूट के बाद हत्या की कहानी रच डाली।

पुलिस ने बताया कि परिजनों के आरोप के आधार पर पूछताछ करने पर पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ है। जिसके बाद आरोपी पति राहुल, कर्मचारी शेरअली और फिरोज को गिरफ्तार कर लिया है।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img