राज्यहरियाणा

खेल नीति की वजह से पूरी दुनिया में है हरियाणा का नाम- मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

खेल नीति की वजह से पूरी दुनिया में है हरियाणा का नाम- मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

दूसरे राज्यों के लिए रोल मॉडल बनी हरियाणा की खेल नीति

चंडीगढ़, 23 मार्च- हरियाणा देश का स्पोर्ट्स हब है। हरियाणा ने देश को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की प्रगतिशील खेल नीति की वजह से पूरे विश्व में हरियाणा का नाम है।

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने आज रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के मंगल सेन इंडोर जिम्नेजियम हाल में आयोजित शहीद ए आजम भगत सिंह मेमोरियल इंडिया, रसिया, उज़्बेकिस्तान बेल्ट रेसलिंग प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि यह उदगार व्यक्त किया।

मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने खिलाडिय़ों को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की ओर से शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में हरियाणा में बेल्ट रेसलिंग को प्रोत्साहन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की खेल नीति दूसरे राज्यों के लिए रोल मॉडल बन चुकी है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में खेल बजट में 41 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी करते की है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने खिलाड़ी बीमा योजना सहित कई तरह की नई योजनाओं का ऐलान बजट में किया है। साथ ही, खिलाडिय़ों की छात्रवृत्ति व डाइट मनी भी बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की घोषणा के अनुरूप प्रदेश की 5 यूनिवर्सिटी में स्पोट्र्स एक्सीलेंस सेंटर भी बनेंगे।

उन्होंने कहा कि रोहतक की महर्षि दयानंद, हिसार की चौधरी चरण सिंह व गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कुरुक्षेत्र तथा रेवाड़ी की इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी में नये खेल उत्कृष्टता केंद्र खोले जाएंगे। वर्ष 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए ‘मिशन ओलंपिक्स-2036 विजयीभव’ योजना के तहत मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने 20 करोड़ का प्रावधान किया है। साथ ही, ओलंपिक खेलों में 36 पदक हासिल करने का लक्ष्य भी रखा है। शहीदी दिवस के अवसर पर शहीदों को नमन करते हुए मंत्री कृष्ण लाल बेदी ने कहा भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका बलिदान आज भी हमें अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और देशभक्ति के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है। आज लोकतंत्र की जो मजबूत नींव देश में बनी है, वह इन्हीं शहीदों के बलिदान पर टिकी हुई है।

इस अवसर पर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players