रायल रेजिडेंसी अपार्टमेंट, नोएडा: थाना प्रभारी बनकर पीड़ित पक्ष को फोन कर धमकाया, जांच शुरू

अमर सैनी
रायल रेजिडेंसी अपार्टमेंट, नोएडा। थाना फेज -2 क्षेत्र के भंगेल स्थित रायल रेजिडेंसी अपार्टमेंट के साईं एंकलेव में एक दंपति पर जानलेवा हमला करने के मामले में बिल्डर समेत तीन आरोपी एक सप्ताह से फरार चल रहे हैं। अब आरोपी पक्ष के लोग पीड़ित पक्ष के लोगों को थाना प्रभारी बनकर फोन कर धमका रहे हैं। दंपति से गाली-गलौज करने और धमकाने का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सोसायटी के कुलदीप शर्मा ने एक सप्ताह पूर्व बुलंदशहर निवासी सुमित जौहरी, दीपू उर्फ दिव्यांशु गौड़ व नितिन गौतम के खिलाफ थाना फेज-दो में जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि तीनों आरोपी गुरुवार रात उनके फ्लैट पर घुस आए थे। अपार्टमेंट के बिजली का बकाया बिल व सोसायटी के बाकी कार्यों को लेकर गाली-गलौज की। सुमित ने हथियार से जान से मारने की नीयत से फायर किया। कुलदीप ने हाथ से बचाव किया तो फायर जमीन में जाकर लगा। आरोपियों ने पीड़ित और बचाने आई उसकी पत्नी से मारपीट की। गंभीर हालत में दंपति को लहूलुहान करते हुए आरोपी भाग गए। तब से थाना फेज-दो पुलिस तीनों आरोपियों को खोज रही है। इस मामले में सोशल मीडिया पर चार ऑडियो वायरल हुए। एक ऑडियो में सोसायटी के सदस्य आशीष जग्गा की पत्नी से आरोपी गाली-गलौज करते और धमकाते सुनाई दे रहे हैं। दूसरी ऑडियो में आशीष जग्गा से फोन पर कुछ लोग गाली-गलौज करते हुए बात कर रहे हैं। बातचीत के बीच में एक व्यक्ति खुद को थाना फेज-दो का एसएचओ विंध्याचल तिवारी होने का दावा कर रहा है। वह कहता है कि उनकी बिल्डर के फ्लैट पर ताला लगाने की हिम्मत कैसे हुई। साथ ही आरोपी गाली-गलौज करते हुए अंजाम भुगतने की धमकी देने लगता है। हालांकि ऑडियो सुनकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि खुद को एसएचओ बताने वाला आरोपी शराब के नशे में है। पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत पुलिस से की। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img