उत्तर प्रदेश, नोएडा: जिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र खोलने की तैयारी

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों को अब महंगी दवाइयों के लिए बाहर के मेडिकल स्टोर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। अस्पताल प्रबंधन ने परिसर में ही जन औषधि केंद्र खोलने की तैयारी पूरी कर ली है। इस उद्देश्य से एक फर्म को टेंडर देकर सहमति दी जा चुकी है। उम्मीद है कि इस माह के अंत तक यह केंद्र शुरू हो जाएगा।

जन औषधि केंद्र के शुरू होने से मरीजों को बुखार, खांसी, जुकाम, हड्डी, स्त्री रोग, बाल रोग, नेत्र रोग, कैल्शियम आदि से जुड़ी 400 से ज्यादा प्रकार की दवाइयां रियायती दर पर उपलब्ध होंगी। वर्तमान में अस्पताल की फार्मेसी में मुफ्त दवाइयां दी जाती हैं, लेकिन कई आवश्यक दवाओं की अनुपलब्धता के कारण मरीजों को बाहर के मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदनी पड़ती हैं, जिससे इलाज की लागत बढ़ जाती है। जन औषधि केंद्र की दवाइयां बाजार दर से 50 से 60 प्रतिशत तक सस्ती होती हैं, जिससे मरीजों पर आर्थिक बोझ कम होगा। अस्पताल प्रशासन ने कई वर्ष पूर्व इमरजेंसी विभाग के पास एक जन औषधि केंद्र खोला था, जो टेंडर समाप्त होने के बाद बंद हो गया था। अब नए टेंडर के माध्यम से यह सेवा पुनः शुरू की जा रही है। अस्पताल में दैनिक 3500 से 4000 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। साथ ही, इमरजेंसी में गंभीर रूप से घायल मरीजों को भर्ती कर इलाज दिया जाता है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img