Hapur News : हापुड़ में शराब के नशे में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और पथराव में छह घायल

Hapur News : नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चमरी में शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे शराब पीने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते गाली गलौज मारपीट में बदल गई और दोनों तरफ से लाठी डंडे और ईंट पत्थर चलने लगे।

इस झड़प में छह से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीस से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार रात में दोनों पक्ष एक ही इलाके में शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। पहले पक्ष से विशाल शर्मा, संजय, राहुल त्यागी और रोहित त्यागी सहित पांच से छह लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है जबकि दूसरे पक्ष से शाहरुख, फिरोज, मुनीष और रोहिल सहित आठ से दस लोगों के नाम सामने आए हैं। मारपीट में विशाल शर्मा और शाहरुख समेत कई लोग घायल हुए हैं।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। उपनिरीक्षक सौरभ सिंह की तहरीर पर देर रात करीब तीन बजे दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि इलाके में अभी तनाव की स्थिति बनी हुई है। दोबारा विवाद की आशंका को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img