Hapur News : हापुड़ में कैंटर चालक से पांच लाख की लूट का आरोप, पुलिस को मामला लगा संदिग्ध

Hapur News : हाफिजपुर थाना क्षेत्र में सोना पेट्रोल पंप के सामने कैंटर चालक से नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर पांच लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। चालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मामला संदिग्ध नजर आया।

जानकारी के अनुसार जिला बुलंदशहर के गांव रामपुर मानपुर निवासी गुलहसन कैंटर भाड़े पर चलाता है। उसने बृहस्पतिवार को गढ़ रोड स्थित एक टिंबर व्यापारी के यहां लकड़ी बेची थी। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे वह व्यापारी से माल के पांच लाख रुपये लेकर घर लौट रहा था।

आरोप है कि सोना पेट्रोल पंप के सामने तीन लोगों ने गुलावठी जाने के लिए हाथ देकर कैंटर रुकवाई। चालक ने तीनों को कैंटर में बैठा लिया। रास्ते में बातचीत के दौरान तीनों ने उसे कोल्डड्रिंक पिलाई जिसके बाद वह बेहोश हो गया। होश आने पर रुपये गायब मिले तो उसने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। जांच में घटना के समय कैंटर सड़क पर आती जाती नहीं दिखी।

इस संबंध में एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि कैंटर चालक बार-बार बयान बदल रहा है जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। फिर भी पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img