Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

प्रगति अधीन समूह विकास कार्य निर्धारित समय में पूरे किए जाएं: डॉ. रवजोत सिंह

डॉ. रवजोत सिंह
प्रगति अधीन समूह विकास कार्य निर्धारित समय में पूरे किए जाएं: डॉ. रवजोत सिंह

प्रगति अधीन समूह विकास कार्य निर्धारित समय में पूरे किए जाएं: डॉ. रवजोत सिंह

दीवाली के मौके पर सूबे के 19 जिलों में 24 अक्टूबर से 7 नवंबर तक मनाया जाएगा स्वच्छता पंदरवाड़ा

स्थानीय निकाय मंत्री ने कमिश्नर नगर निगम, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नरों और कार्य साधक अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

पंजाब सरकार सूबा वासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए लगातार कार्यशील

विभिन्न योजनाओं के तहत पड़े फंडों को जल्दी से जल्दी खर्च करने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

रिपोर्ट : कोमल रमोला
चंडीगढ़, 21 अक्टूबर:

पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने समूह कमिश्नर नगर निगम, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नरों और कार्य साधक अधिकारियों को सूबे में चल रहे सभी प्रगति अधीन विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए।

आज यहां म्यूनिसिपल भवन में की गई बैठक के दौरान स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

डॉ. रवजोत सिंह ने आगे कहा कि दीवाली के मौके पर पंजाब के 19 जिलों अमृतसर, बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर, फाज़िल्का, श्री फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मानसा, मोगा, मलेरकोटला, पटियाला, पठानकोट, रूपनगर, संगरूर, श्री भगत सिंह नगर, एस ए एस नगर, तरनतारन में स्वच्छता पंदरवाड़ा 24 अक्टूबर से 7 नवंबर तक मनाया जा रहा है। इस स्वच्छता मुहिम का उद्देश्य सूबे के शहरों को साफ सुथरा बनाना है। उन्होंने कमिश्नरों और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नरों को कहा कि वे इस मुहिम के बारे में स्थानीय विधायकों और संगठनों के साथ तालमेल करें। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि वे भी इस सफाई मुहिम में हमारा सहयोग करें। उन्होंने कहा कि कोई भी काम आम जनता के सहयोग के बिना पूरा नहीं हो सकता है।

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं जैसे कि 15वें वित्त आयोग की अनवरत राशि, केंद्र सरकार द्वारा स्पांसर की गई योजनाओं की अनवरत राशि और एस.एन.ए. खाते में बकाया फंडों के बारे में समीक्षा की और अधिकारियों को आदेश दिए कि विकास कार्यों के लिए अलॉट किए गए फंडों को जल्दी से जल्दी लोगों की भलाई के लिए खर्च किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अलॉट किए गए फंडों को निर्धारित समय सीमाओं के अंदर न खर्च करने पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता को भी सुनिश्चित किया जाए। डॉ. रवजोत सिंह ने अधिकारियों के साथ शहरी स्थानीय इकाइयों में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जगह की उपलब्धता के बारे में विस्तार से चर्चा की।

स्थानीय सरकारों के मंत्री ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जहां भी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जगह का चुनाव करने में दिक्कत पेश आ रही हो, वहां जिला प्रशासन के साथ तालमेल कर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए योग्य जगह का चयन करना सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि शहरवासियों को निर्बाध पीने वाले पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा प्रॉपर्टी टैक्स और स्ट्रीट लाइटों के प्रबंधों का जायजा लिया और अधिकारियों को शहर निवासियों को डोर टू डोर सेवा देने के निर्देश दिए।

मंत्री ने जिला अधिकारियों को कहा कि वे शहरी स्थानीय इकाइयों में चल रहे विकास कार्यों और अलॉट किए गए फंडों को खर्च करने के बारे में साप्ताहिक मीटिंगें करें ताकि शहरों के कामों को सुचारु ढंग से निपटाया जा सके।

स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तेजवीर सिंह ने कहा कि शहरवासियों को साफ-सुथरा और प्रदूषण रहित वातावरण मुहैया कराना चाहिए। उन्होंने फील्ड अधिकारियों से कहा कि अपने अधीन आने वाले क्षेत्रों में रोजाना सफाई करवाई जाए।

पी.एम.आई.डी.सी. के सी.ई.ओ दीप्ति उप्पल ने कहा कि आवश्यकता अनुसार समय-समय पर सीवरेज की सफाई को भी सुनिश्चित किया जाए ताकि सीवरेज ब्लॉक होकर गंदा पानी बाहर गलियों और सड़कों पर न आए।

स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक गुरप्रीत सिंह खैहरा ने कहा कि कैबिनेट मंत्री के निर्देशों पर यह समीक्षा बैठक निरंतर जारी रहेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *